Search

May 3, 2026 6:20 pm

स्वतंत्रता दिवस समारोह: बीडीओ सह सीओ साइमन मरांडी ने किया झंडोतोलन

बजरंग पंडित

पाकुड़िया दुर्गा मंदिर के समीप स्थित हल्का कर्मचारी ऑफिस कचहरी भवन में गुरुवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एक समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में बीडीओ सह सीओ साइमन मरांडी और अंचल कर्मचारी उपस्थित थे।
समारोह की शुरुआत होमगार्ड के जवानों द्वारा गॉड ऑफ़ ऑनर देने से हुई। इसके बाद, बीडीओ सह सीओ साइमन मरांडी और अन्य उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से झंडा तोलन किया। इस अवसर पर, बीडीओ सह सीओ साइमन मरांडी ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला और देश के लिए बलिदान देने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने यह भी कहा कि हमें अपने देश की स्वतंत्रता और एकता को बनाए रखने के लिए मिलकर काम करना चाहिए। समारोह में उपस्थित लोगों ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रगान गाया और देश के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। बीडीओ सह सीओ साइमन मरांडी ने झंडोतोलन के बाद कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का दौरा किया जहां बच्चों को कई तरह के शैक्षणिक टिप्स दिए।

img 20240815 wa01424180779034825565896

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!