Search

May 6, 2026 2:33 am

स्वतंत्रता दिवस समारोह: हरिनडांगा बाजार में खुदीराम बोस चौक पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन

सुदीप कुमार त्रिवेदी

15 अगस्त 2024 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पाकुड़ के हरिनडांगा बाजार में खुदीराम बोस चौक पर एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर झंडा फहराया गया और समारोह में शामिल हुए लोगों ने देशभक्ति की भावना से एकजुटता का संदेश दिया। सुबह 10:05 बजे समारोह की शुरुआत स्वतंत्रता सेनानी खुदीराम बोस की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने से हुई। इसके बाद, दुर्गा सोरेन सेना संगठन के जिला अध्यक्ष उज्जवल भगत ने झंडा फहराया और समारोह की शुरुआत की। समारोह में दुर्गा सोरेन सेना संगठन के जिला उपाध्यक्ष मो तारीख प्रवेश, संगठन मंत्री तस्लीम आरिफ, जिला मंत्री संजय कुमार दुबे, और नगर अध्यक्ष गुड्डू महतो उपस्थित थे। विभिन्न समुदायों के लोगों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और स्वतंत्रता सेनानियों की शहादत को श्रद्धांजलि अर्पित की। स्थानीय लोगों ने अपने संबोधन में स्वतंत्रता के महत्व और देश की प्रगति में हर नागरिक की भूमिका को रेखांकित किया। इस वर्ष के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर, खास तौर पर युवाओं और बच्चों में देशभक्ति की भावना देखी गई। समारोह के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने मिलकर एक सामूहिक राष्ट्रगान गाया।

img 20240815 wa0116734587221156632463

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!