पाकुड डीपीएस के पूर्व प्रिंसिपल, रामपुरहाट के प्राचार्य, बिभुदत्त मोहंती को शिक्षा क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए सम्मान सूचक डॉक्टरेट उपाधि से सम्मानित किया गया।
सतनाम सिंह।
भारत के चुने हुए प्रतिभावान व्यक्तियों को यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका के मैरीलैंड स्टेट यूनिवर्सिटी के तरफ से सम्मान सूचक डॉक्टरेट उपाधि से सम्मानित किया गया।इसमें सेंट जेवियर्स वर्ल्डस्कूल, रामपुरहाट के प्राचार्य, बिभुदत्त मोहंती जी को शिक्षा क्षेत्र में उनके अवदान के लिए सम्मान सूचक डॉक्टरेट उपाधि से सम्मानित किया गया।
डॉक्टर मोहंती कोलकाता के प्रमुख एंग्लो इंडियन स्कूल तथा डी पी एस, पाकुड़ के प्राचार्य रह चुके हैं। वह सीबीएसई के तरफ से झारखण्ड के पाकुड़, गोड्डा, साहेबगंज तथा दुमका जिले की डिस्ट्रिक्ट ट्रेनिंग कोऑर्डिनेटर तथा सीबीएसई सहोदया के सेक्रेटरी रह चुके हैं। उन्हों ने राज्य सरकार, केंद्र सरकार के अधीन तथा डीएवी, डीपीएस इत्यादि प्राइवेट स्कूलों के प्रिंसिपल तथा शिक्षकों के लिए पर्याप्त ट्रेनिंग प्रोग्राम संचालित किए हैं।
जातीय तथा अंतर्जातीय स्तर में डॉक्टर मोहंती के लेख प्रमुख जर्नल्स में निकल चुके हैं। वह कई किताब के लेखक भी हैं एवं कई जातीय तथा अंतर्जातीय लेखक सम्मेलन में भाग ले चुके हैं। इस कॉन्क्लेव में भारत सरकार के तथा अमेरिका, इंग्लैंड, जर्मनी, कोरिया, अफगानिस्तान तथा अन्य देशों के सम्मानित अतिथि गण उपस्थित थे।








