Search

April 16, 2026 4:11 pm

धोती साड़ी का वितरण जल्द पूर्ण करने का दिया निर्देश

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): बुधवार को घाघरजानि स्थित प्रखंड कार्यालय सभागार में जन वितरण दुकानदारों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। जिसमें नव पदास्थापित प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सन्तोष कुमार ने निर्देश देते हुए कहा कि 25 दिसम्बर तक लाभुकों के बीच धोती साड़ी का वितरण पूर्ण करें। आपूर्ति पदाधिकारी ने नवम्बर माह में किये गए चावल व गेंहू वितरण की डीलरवार समीक्षा की। इसके अलावे ग्रीन कार्ड , चीनी , दाल , नमक व धोती साड़ी वितरण की स्थिति को देखा। इसमे 90 प्रतिशत से कम वितरण करने वाले डीलरों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि वितरण व्यवस्था को दुरुस्त करें। राशन वितरण में किसी प्रकार की कोताही न बरतें। राशन वितरण कार्य माह के अंतिम तिथि तक अवश्य करे। वितरण तिथि विस्तार की आशा में न रहे। लाभुकों की आधार व मोबाइल सीडिंग ई पोस मशीन से करे ।ई केवाईसी को लेकर कहा कि सर्वर की समस्याओं के कारण कार्य मे काफी विलम्ब हो रही है। वृद्ध व बच्चो की ई केवाईसी में भी काफी समस्याएं आ रही है। इसको लेकर आई स्केनर की माध्यम से केवाईसी कराने की व्यवस्था जल्द ही कराई जाएगी। इसमे सभी लाभुकों का केवाईसी कराना है। लाभुकों को इसमे हड़बड़ाना नही है। उन्होंने कहा कि कोरोना के समय वितरण की गई गेंहू की बकाया कमीशन की भुगतान को लेकर प्रयास की जा रही है।वही ग्रीन कार्ड राशन व एनएफए कमीशन राशि की भुगतान भी जल्द कराई जाएगी। माहवार लोगिन को लेकर डीलरों को निर्देश दिया कि माह में 10 दिन मशीन को अवश्य खोले। पीडीएस दुकानों के बाहर सूचनापट्ट व आवंटन -वितरण बोर्ड अवश्य रहना आवश्यक है। इस अवसर पर डीलर मीता दास , कलाम अंसारी , नारायण भगत , पवन साहा आदि उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!