Search

May 4, 2026 12:03 pm

यथार्त जांच करके ही वंशावली प्रमाणपत्र निर्गत करने का दिया निर्देश

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): शनिवार को घाघरजानि स्थित अंचल कार्यालय सभागार में बैठक आयोजित हुई। जिसमें सभी ग्राम प्रधानों ने भाग लिया। बैठक में उपस्थित ग्राम प्रधानों को निर्देश देते हुए अंचलाधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि वंशावली प्रमाणपत्र निर्गत करने के पूर्व यथार्त रूप से जांच करे। किसी के बहकावे में आकर प्रमाणपत्र निर्गत करे। उत्तराधिकारी नामांतरण को लेकर सीओ ने कहा कि सभी रैयतों को जागरूक कर वंशज की बंटवारा किया जाएगा। वही उन्होंने निर्देश दिया कि अंचल क्षेत्र में जितने भी सरकारी जमीन है। सभी का जल्द से जल्द भौतिक सत्यापन कर प्रतिवेदन जमा करें। लोगो की जाति , आय आदि प्रमाणपत्र सरलता से किस तरह लोगो को मिल सके। इसको लेकर प्रयास करे। राजस्व को लेकर उन्होंने कहा कि सभी ग्राम प्रधान ऑनलाइन राजस्व संग्रह करने में जोर दे। इसमे किसी प्रकार की समस्या आने पर सम्पर्क करें। उन्होंने झारखण्ड मुख्यममन्त्री मईया योजना को लेकर निर्देश दिया कि इस योजना में शत प्रतिशत महिलाओ को इसमे जोड़ने का प्रयास करे। इस अवसर पर उप निरीक्षक प्रकाश मुर्मू , शेफाली सरदार आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

img 20240803 wa0032975615959469511546

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!