Search

October 24, 2026 10:05 am

मतदाता जागरुकता आभियान पर किया गया गहन- विचार विमर्श

राजकुमार भगत

पाकुड़। लोकसभा निर्वाचन-2024 में मतदाता भागीदारी बढ़ाने, नैतिक मतदान एवं निर्वाचन संबंधी जागरुकता संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सह स्वीप नोडल पदाधिकारी राहुल कुमार की अध्यक्षता में सूचना भवन सभागार में सभी प्रखंड व अंचल एवं नगर परिषद के नोडल पदाधिकारी एवं कर्मियों के साथ बैठक आहूत की गई।बैठक में जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार ने कहा कि स्वीप कार्यक्रम चुनौतिपूर्ण होने के साथ-साथ रोचक और रचनात्मक भी है। स्वीप कार्यक्रम के उद्देश्यों पर बल देते हुए कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को सुगम एवं प्रभावशाली बनाने के लिए सभी को आपसी समन्वय के साथ कार्य करना होगा। साथ ही प्रखण्ड स्तरीय कार्यालयों सहित विशेष आमंत्रित संदस्यों को स्वीप कैलेंडर के अनुसार ही काय करने हेतु निर्देशित किया। स्वीप कार्यक्रम संचालित कर मतदाता जागरुकता संदेश के व्यापक प्रचार प्रसार करने का निर्देश दिया। बैठक में एडीपीओ श्री जयेन्द्र मिश्रा ने कहा कि सभी प्रखण्डों को सबसे कम वोटिंग प्रतिशत वाले बूथों को चिन्हित कर इन क्षेत्रों में विशेष जगारुकता अभियान चलाने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने नैतिक मतदान, मतदाता प्रतिज्ञा का भी व्यापक प्रचार- प्रसार करने का निर्देश दिया गया। साथ ही वोटर हेल्पलाइन, वोटर अवेयरनेस ग्रुप, वोटर अवेयरनेस फॉर्म के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।मौके पर स्वीप कोषांग के सहयोगी पदाधिकारी-सह- एसएमपीओ पवन कुमार, पाकुड़ सीआई श्री देवकांत सिंह, हिरणपुर बीपीओ श्री टिंकल चौधरी समेत अन्य प्रखंड व अंचल स्तरीय नोडल पदाधिकारी एवं कर्मी, स्वीप कोषांग के कर्मी राजेश कुमार, भूषण कुमार, प्रीतम कुमार समेत अन्य उपस्थित थे।

img 20240406 wa00126521942380961930288

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!