Search

October 8, 2026 12:53 am

हिरणपुर में सघन वाहन जांच अभियान, 27 वाहनों से वसूले गए 52,300 रुपए

आदर्श आचार संहिता का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए की गई वाहन जांच।

सुस्मित तिवारी

विधानसभा आम चुनाव 2024 के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता के सभी नियमों का अनुपालन कराने को लेकर हिरणपुर -लिट्टीपारा मुख्य पथ पर स्थित रानीपुर चेकपोस्ट (चांदपुर) पर जिला परिवहन विभाग एवं हिरनपुर पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में सभी प्रकार के वाहन जांच अभियान चलाया गया। जिसमें सभी दो पहिया, चार पहिया एवं अन्य वाहनों के जरुरी कागजात, सीट बेल्ट, डिक्की, हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस, ड्रंक एंड ड्राइव जैसे कई जरुरी चीजों की जांच की गई। जांच के क्रम मे 27 वाहनो से कुल 52300/- (बावन हजार तीन सौ ) रूपये का ऑनलाइन इपास मशीन से चालान निर्गत किया गया तथा सभी वाहन चालकों से अनुरोध किया गया कि अपने वाहन चलाते समय मोटर वाहन अधिनियम के सभी धाराओं का अनुपालन करने के साथ आदेशानुसार आदर्श आचार अंहित का पालन अवश्य करे, नहीं तो होगी कार्यवाही। जांच के क्रम मे सहायक थाना प्रभारी हिरणपुर नविन कुमार , जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक रितेश कुमार सिंह, रोड इंजीनियर एनालिस्ट मो अज़हद अंसारी एवं अन्य उपस्थित रहे।

img 20241027 wa00431180696424190736628
img 20241027 wa00459103911786253783708

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!