Search

May 12, 2026 8:03 pm

अंतरराष्ट्रीय बंगला भाषा दिवस मनाया गया।

राजकुमार भगत

पाकुड़। के0 के0 डी0 एम0 उच्च विद्यालय झिकरहाटी प्रांगण में अंतरराष्ट्रीय बांग्ला भाषा दिवस के शुभ अवसर पर संस्कृत कार्यक्रम में ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष -सह-झारखण्ड प्रदेश उपाध्यक्ष मो0 आसराफुल शेख( अधिवक्ता ) ने कहा कि अपनी मातृभाषा बांग्ला बचाने के लिए वर्ष 1952 में बांग्लादेश में भाषा आंदोलन में सलाम, बरकत रफीक, जब्बार एवं सफीउर आदि शहीद हुए थे! अपना बंगला भाषा बचाने के लिए जान दे दी!उन वीर शाहिदों को याद में रखते हुए प्रति वर्ष 21 फरवरी के दिन बंगला भाषा दिवस मनाया जाता है। आंदोलन का परिणाम है कि यूनेस्को एक संस्था के द्वारा 1999 में बांग्ला भाषा को अंतरराष्ट्रीय भाषा का दर्जा दिया गया है।कार्यक्रम में दिलीप कुमार घोष, निरंजन घोष,मो0 नाजिर हुसैन, मानिक देव, प्रवीर भट्टाचार्य, राजू पाल आदि उपस्थित थे।

img 20240221 wa00434595811427842509205

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!