Search

May 12, 2026 5:24 am

जन शिक्षण संस्थान के बैनर तले मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

सुदीप कुमार त्रिवेदी

जन शिक्षण संस्थान, पाकुड़ के बैनर तले आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया । इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जन शिक्षण संस्थान, पाकुड़ के निदेशक गुलाम यासीन ने की । इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री मिसफीका हसन बतौर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रही । इस कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2024 के थीम इंस्पायर इनक्लूशन पर विस्तार से चर्चा की गई। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को नारी सशक्तिकरण के मुद्दे पर जागरूक करना था । इस अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री मिसफीका हसन ने कार्यक्रम में उपस्थित महिला व बालिकाओं से उपरोक्त थीम पर चर्चा करते हुए महिलाओं को आदर्श महिला के रूप मे समाज मे भागीदारी निभाने की सुझाव दिया । इस मौके पर जनता शिक्षण संस्थान के विभिन्न प्रशिक्षण केंद्र से आए लाभार्थी महिलाओं ने बढ़चढ कर हिस्सा लिया । उक्त शिक्षण संस्थान से पास आउट हुए लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरित की गई। बताते चले कि जन शिक्षण संस्थान भारत सरकार के कौशल विकास मंत्रालय का प्रोजेक्ट है जिसमें 15 से 45 वर्ष के चयनित अभ्यर्थियों को वोकेशनल प्रशिक्षण दी जाती है । इस कार्यक्रम में कार्यक्रम पदाधिकारी मोहम्मद मासूम रजा, सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी फाइयाज अली, फील्ड कोडिनेटर अब्दुल मतीन एवं लक्ष्मी कुमारी उपस्थित थे ।

img 20240308 wa00236703693500180901631

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!