Search

May 5, 2026 7:00 pm

राष्ट्रीय वयोश्री योजना और ADIP योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों के लिए आयोजित हुआ जांच शिविर

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा ( पाकुड़) बुधवार को प्रखंड कार्यालय लिट्टीपाड़ा में राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अन्तर्गत वरिष्ठ नागरिकों और भारत सरकार की (ADIP) योजना के अन्तर्गत दिव्यांगजनों को निःशुल्क सहायता एवं उपकरण भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) के द्वारा जाँच शिविर का आयोजन किया गया।इस आयोजित शिविर में प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार ने उपस्थित वरिष्ठ नागरिक एवं दिव्यांगजनों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के आयोजित शिविर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए उत्पाद श्रृंखला में ऊपरी और निचले के लिए ऑर्थोटिक और प्रोस्थेटिक उपकरण, स्पाइनल ब्रेसेस, सर्वाइकल कॉलर, पुनर्वास सहायक उपकरण आदि के जाँच के साथ साथ दिव्यांगजनों के लिए उत्पाद श्रृंखला में ऊपरी और निचले अंग के लिए पुनर्वास सहायक उपकरण जैसे व्हील चेयर, बैसाखी और ट्राई व्हीलर, मोटराईज ट्राई साइकल, कान की मशीन आदि आवश्यकताओं की जाँच भी शामिल हैं।इस शिविर में वरिष्ठ नागरिकों और भारत सरकार की (ADIP) योजना के अन्तर्गत दिव्यांगजनों को निशुःल्क सहायता एवं उपकरण भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) के कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण विशेषज्ञ गौरव कुमार और श्रवण बाधित विशेषज्ञ अविनाश कुमार द्वारा लगभग 85 वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों का जाँच कर उनमें में से 19 मरीजों को सहायक उपकरण के लिए चिन्हित किया गया।।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!