Search

October 26, 2026 1:57 am

मनरेगा के सिंचाई कूप के निर्माण में बरती जा रही अनियमितता, जिम्मेदार की संलिप्तता।

सतनाम सिंह

पाकुड़: पाकुड़ जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत नशीपुर पंचायत में मनरेगा योजना के तहत कई योजनाएं धरातल पर चल रही है. इसी कड़ी में पत्थरघटा गांव के ही एक लाभुक कासेद शेख के नाम पर सिंचाईकुप स्वीकृत कर बिचौलिया द्वारा सिंचाई कूप निर्माण कार्य नियमों को ताक पर रखकर कार्य पुरा करने की तैयारी में जुटा है.प्राप्त जानकारी के अनुसार पत्थरघटा के लाभुक कासेद शेख के जमीन पर वित्तीय वर्ष 2023-24 सिंचाई कूप निर्माण कार्य शुरू किया गया है. कुप निर्माण कार्य में ठेकेदार मनमाने ढंग से निर्माण कार्य में घटिया सीमेंट एवं ईंट का उपयोग कर कार्य को जैसे तैसे पुरा करने की अंतिम तैयारी में है. जिसको लेकर कई लोगों ने विरोध जताया.दिलचश्प बात ये है कि जिले के आला अधिकारियों द्वारा मनरेगा कार्य में औचक निरीक्षण तो दूर की बात जांच तक नहीं की जाती है इसीलिए बिचौलिया द्वारा सरकारी पैसे की बंदरबांट की जाती है।जिसमें सरकारी बाबुओं का भी खुलकर साथ है। पत्थरघटा में बन रहे हैं उक्त सिंचाईकुप की गहराई पांच से छह फीट है।और पैसे की ललक से ठेकेदार कार्य को अंतिम रूप देने में लगे हैं।

क्या कहते है डीडीसी

डीडीसी मो शाहिद अख्तर ने कहा कि मामले की जांच कराया जाएगा, जांच में गलत पाए जाने पर कार्रवाई होगी.

img 20240327 wa00113634379722877553565
img 20240327 wa0013302169518621911378
img 20240327 wa00106306411985499152189

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!