Search

October 27, 2026 9:01 am

दो दिवस की पाकुड यात्रा पर उत्तर प्रदेश भाजपा के जल शक्ति मंत्री।

राजकुमार भगत

पाकुड़।भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, उत्तर प्रदेश भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को देर शाम पाकुड़ पहुंच रहें हैं। परिसदन भवन में कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर राजनैतिक हालात पर चर्चा करेंगे। रविवार को सुबह पाकुड़ परिसदन में प्रेस वार्ता करेंगे। तत्पश्चात माननीय मंत्री स्वतंत्र देव सिंह पाकुड़ नगर में युवा संवाद, नवीनगर मंडल में ग्रामीण संवाद, महेशपुर में जनजाति बंधुओं के साथ संवाद तथा पाकुड़िया में महिला संवाद करेंगे। इसके साथ-साथ कई स्थानों पर कार्यकर्त्ताओं से संवाद करेंगे,व ‘विकसित-भारत मोदी की गारंटी’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। उक्त जानकारी अमृत पांडेय जिलाध्यक्ष
भाजपा, पाकुड़ ने दी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!