Search

October 13, 2026 12:36 am

स्कूल में जन्माष्टमी उत्सव की रही धूम, नटखट नंदगोपाल बने बच्चे

सुदीप कुमार त्रिवेदी

जन्माष्टमी के त्यौहार को लेकर स्थानीय विद्यालय डी ए वी पब्लिक स्कूल के प्रांगण में विद्यालय के सह पाठयक्रम के तहत जन्माष्टमी उत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में नन्हे मुन्ने बच्चे नटखट नंदगोपाल एवं छोटी बच्चियां गोपियां बनीं। राधा कृष्ण के अलावे बासुदेव, देवकी, सुदामा एवं गोपियों के वेश भूषा में आए बच्चों ने सभी का मन मोह लिया। मटकी डेकोरेशन, मोर पंख एवं बांसुरी निर्माण जैसी अनेकों मनोरंजक एवं रचनात्मक गतिविधियों में विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम में श्री कृष्ण भजन, गीत व संगीत आदि का आयोजन किया गया। स्कूल के प्राचार्य डॉ विश्वदीप चक्रवर्ती ने बताया कि कैसे श्री कृष्ण ने बल और बुद्धि से बुराई पर विजय प्राप्त की। उन्होंने श्री कृष्ण के जीवन से संबंधित अनेकों कथाएं बच्चों को सुनाए। अंत में उन्होंने बताया कि विद्यालय में ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को भारत की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा से अवगत कराना है।

img 20240823 wa00195596337352421212388

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!