कर्मचारियों के लंबित मुद्दों का होगा त्वरित समाधान -विक्रांत
सतनाम सिंह
पाकुड़ / झारखंड आफिसर टीचर्स एंड एम्प्लॉयज फेडरेशन ने प्रचंड बहुमत प्राप्त करने पर कार्यवाहक मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मुलाकात कर फिर सरकार बनाने को लेकर बधाई दी। फेडरेशन के प्रांतीय अध्यक्ष विक्रांत कुमार सिंह की अगुवाई में प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर भावी मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को जीत की शुभकामनाएं दी। श्री सिंह ने कहा कि सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ देने का काम किया वहीं अनुबंध कर्मचारियों को ईपीएफ समेत अन्य कई मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने से पूरे प्रदेश में साकारात्मक वातावरण तैयार हुआ। वहीं लड़कियों एवं महिलाओं को मंईंया सम्मान योजना लागू किए एवं बिजली बिल माफ कर यह संदेश देने का काम किया कि सरकार राज्य की बेहत्तरी कि दिशा में सार्थक प्रयास कर रही है। वहीं श्री सिंह ने कहा कि कर्मचारियों की लंबित मुद्दों का त्वरित समाधान का भरोसा दिया है। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने में कर्मचारियों का अहम योगदान होता है। मौके पर प्रांतीय अध्यक्ष, विक्रांत कुमार सिंह के अलावा प्रांतीय कोषाध्यक्ष नितिन कुमार, प्रांतीय संयोजक आनंद किशोर साहू ,मीडिया प्रभारी डॉक्टर शिवानंद काशी, संगठन सचिव सुनील नायक ,रांची जिला अध्यक्ष मोहम्मद क्यामुद्दीन खान, रांची जिला कोषाध्यक्ष तपेश्वर महतो , रांची जिला कार्यकारिणी सदस्य ज्ञानचंद साहू, शंकर लकड़ा, जिउरा उरांव सहित कई सदस्य उपस्थित रहे। उक्त आशय की जानकारी प्रदेश मिडिया प्रभारी दिलीप कुमार राय ने दी।





