राजकुमार भगत
झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस महासचिव सह- जिला प्रभारी तानवीर आलम ने मंगलवार पाकुड के ग्रामीण क्षेत्रों का किया दौरा,लोगों से रूबरू हुए प्रदेश महासचिव तनवीर आलम, पाकुड प्रखण्ड पाकुड़ के अंतर्गत पंचायत रामचंद्रपुर का दौरा के दौरान ग्रामीणों से वार्तालाप कर सुनी समस्या, प्रदेश महासचिव तनवीर आलम ने रामचंद्रपुर में आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुए उपस्थित ग्रामीणों से कहा कि आपके समस्याओं का जल्द निराकरण सम्बन्धित विभाग को यथाशीघ्र भेजा जाएगा,जितनी जल्द हो जरूरी समस्या को जल्द से जल्द पूरा कर दिया जाए, सभा को सम्बोधित करते हुए ग्रामीणों से झारखण्ड सरकार द्वारा चलाये जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से साझा किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की नेतृत्व वाली झारखण्ड के गठबंधन सरकार जनता के हित में कार्य कर रही है। उन्होंने कांग्रेस की विचारधारा को सम्बोधन के दौरान ग्रामीणों से साझा करने का प्रयास किया। साथ ही उन्होंने उपस्थित सभा में लोगों की विभिन्न समस्याओं को भी सुनने के पश्चात जल्द ही निराकरण करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने झारखण्ड ग्रामीण विकास विभाग, पंचायती राज व संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम की कार्यशैली पर गहनता से प्रकाश डालने का प्रयास किये I मुख्य रूप से उपस्थित प्रखंड अध्यक्ष मानसारुल,हक जिला कोषाध्यक्ष असद हुसैन, देबू विश्वास, पियारूल इस्लाम, मुखिया सेलिम हुसेन, होबि सेख, सानू सेख, खैरुल सेख पंचायत अध्यक्षसितारूल शेख,सजीरूद्दीन शेख, अबू बकर शेख, उमेद शेख, रहमतुल शेख, अनीकुल शेख, सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे I







