झामुमो का सच्चा सिपाही हूं और रहूंगा,लोबीन हेंब्रम।
अमर भगत
अमड़ापाड़ा (पाकुड़ ) झामुमो के बोरियों विधायक लोबिन हेम्ब्रम शनिवार को क्षेत्र भम्रण के दौरान राजमहल लोकसभा क्षेत्र के आमड़ापाड़ा पहुँचे जहां सम्बोधित
करते हुए कहा कि मैं झामुमो पार्टी में हूँ और रहूँगा, मुझे बागी समझा जाता है लेकिन मैं बागी नहीं हूँ। मैं सिर्फ मेनुफेस्टो के अनुरूप सरकार को आइना दिखता हूँ। उक्त बातें क्षेत्र के दौरा करने के क्रम में बोरियो के विधायक लोबिन हेम्ब्रम ने अमड़ापाड़ा कही। शनिवार को क्षेत्र के में निकले बोरियो विधायक लोबिन हेम्ब्रम अमड़ापाड़ा पहुंचे जहाँ उनके समर्थकों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान सांसद अगर राजमहल लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने का क्राइटेरिया पूरा करते हैं तो ठीक है। 2019 के विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी के द्वारा जो मेनिफेस्टो जारी किया गया था उसके अनुसार अब तक एक भी कार्य धरातल पर नहीं दिख रहा है ऐसे में लोकसभा सीट को बचाना मुश्किल होगा । वर्तमान सांसद का विरोध सभी जगह होने लगा है। जो माफिया किस्म के लोग हैं या फिर ठेकेदार हैं वही वर्तमान सांसद को समर्थन देंगे। मेरी जनहित के बातों को सदन हो या बाहर पसन्द नहीं किया जाता है। अगर अपनी ही सरकार में मेरी बातों को अनसुना कर दिया जाए तो मैं कहां जाकर बोलूंगा। चाहे जो भी हो मैं जन भावनाओं के अनुसार ही काम करूंगा। अगर जरूरी लगा तो लोकसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव भी लडूँगा। किसी भी तरह से राजमहल सीट को बचाना है। मैं नहीं जनता चाहती है कि मैं चुनाव लड़ूँ। लोबिन हेम्ब्रम के बयानों से एक बात तो स्पष्ट है कि लोकसभा चुनाव में वो भी कड़ीं टक्कर देने के लिए चुनावी मैदान में दिखेंगे। मौके पर कीनू हेम्ब्रम, मार्क बास्की, रितेश मुर्मू, मदन राय, देवेंद्र देहरी, मनोज मुर्मू, संदीप मुर्मू सहित अन्य लोग मौजूद थे।






