राजकुमार भगत
पाकुड़ प्रखंड अंतर्गत झामुमो कार्यकर्ताओं ने कालीदासपुर पंचायत में न्याय मार्च निकाल हेमंत के रिहाई का लगाई नारे झामुमो कार्यकर्ताओं ने अपने नेता हेमंत सोरेन के समर्थन में नारेबाजी की व आने वाले समय में भाजपा को वोट के माध्यम से झारखंड से बाहर करने का संकल्प लिया। पाकुड़।प्रखंड क्षेत्र के कालीदासपुर पंचायत के विभिन्न गांव में झामुमो जिला अध्यक्ष श्याम यादव के निर्देश पर कार्यकर्ताओं द्वारा प्रखंड अध्यक्ष मुसलेउद्दीन शेख़ के नेतृत्व में झारखंड के वीर योद्धा आदरणीय हेमंत सोरेन के खिलाफ केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा षड्यंत्रपूर्वक कार्रवाई करने के विरोध में पदयात्रा सह न्याय मार्च निकालकर अपने नेता हेमंत सोरेन के लिए न्याय की मांग की। पदयात्रा सह न्यायमार्च कार्यक्रम के दौरान झामुमो कार्यकर्ताओं ने अपने नेता हेमंत सोरेन के समर्थन में नारेबाजी की व आने वाले समय में संविधान विरोधी तानाशाही भाजपा को वोट के माध्यम से झारखंड से बाहर करने का संकल्प लिया गुप्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित महिला मोर्चा के जिला सचिव सुशीला देवी ,झामुमों प्रखंड सचिव राजेश सरकार , महिला जिला संगठन सचिव सुशीला हेंब्रम , प्रखंड महिला अध्यक्ष मीनू मुर्मू ,युवा प्रखंड उपाध्यक्ष प्रकाश हांसदा , पंचायत अध्यक्ष बुलाई हांसदा ,अमीरुल इस्लाम ,सुभान हांसदा ,मंगल हांसदा ,फरिजुद्दीन शेख़ ,रफीकुल शेख़ ,अख्तरूल शेख़ ,नाजिम शेख़ , मंगल मुर्मू , सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे





