Search

June 30, 2026 9:49 pm

हूल दिवस पर गूंजा शहीदों का जयघोष, झामुमो ने सिदो-कान्हू को किया नमन

पाकुड़। हूल दिवस के मौके पर झामुमो कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम के नेतृत्व में वीर शहीद सिदो-कान्हू को श्रद्धांजलि अर्पित की। पाकुड़ शहर के सिदो-कान्हू पार्क में पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने अमर शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके बलिदान को याद किया। इस अवसर पर झामुमो जिलाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम ने कहा कि 30 जून 1855 को सिदो-कान्हू के नेतृत्व में अंग्रेजी शासन और शोषण के खिलाफ शुरू हुई हूल क्रांति इतिहास का गौरवशाली अध्याय है। वीर शहीदों का संघर्ष और बलिदान झारखंड के लोगों को हमेशा प्रेरणा देता रहेगा। कार्यक्रम में पार्टी के जिला पदाधिकारी, केंद्रीय समिति के सदस्य, महिला एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

img 20260630 wa00532407851101173084636
img 20260630 wa00543336138876868453036
img 20260630 wa00575353197458076481562

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!