इकबाल हुसैन
महेशपुर प्रखंड के खांपुर पंचायत के कदमपुर फुटबॉल मैदान में आयोजित विशाल चुनावी सभा में झामुमो स्टार प्रचारक कल्पना मुर्मू सोरेन ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने झारखंड का हित नहीं सोचा, बल्कि लोगों को भटका कर वोट लेना चाहती है। कल्पना सोरेन ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की उपलब्धियों को गिनाया, जिनमें बिजली बिल माफी, किसानों का कर्ज माफी, और महिलाओं के लिए मैया सम्मान योजना शामिल हैं। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन ने झारखंड में महिलाओं को सम्मान दिया है और उनके जेल जाने का मुद्दा उठाकर लोगों से भावनात्मक जुड़ाव बनाने की कोशिश की। इंडिया गठबंधन के झामुमो प्रत्याशी प्रो. स्टीफन मरांडी ने हेमंत सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया और अपने कार्यों को गिनाया। युवा नेत्री उपासना मरांडी ने प्रो. स्टीफन मरांडी के पक्ष में वोट देने की अपील की।
इस अवसर पर राजमहल लोकसभा क्षेत्र के संसद विजय हंसदा, झामुमो जिलाध्यक्ष श्याम यादव,एवं युवा नेत्री उपासना मरांडी ने झामुमो प्रत्यासी प्रो.स्टीफन मरांडी के पक्ष में क्रमांक संख्या 3 पर बटन दबाकर विजय बनाने की अपील की । इस मौक़े पर केंद्रीय समिति सदस्य पिंकू शेख,हरिवंश चौबे,जीप अध्यक्षा जुली खिस्टमनी हेमब्रम,प्रखंड अध्यक्ष अनारुद्दीन मियां, मोतीलाल हांसदा, प्रखंड सचिव माइकल मुर्मू, मैनुद्दीन अंसारी, जिला संगठन सचिव कुणाल अलफ्रेंड हेमब्रम,प्रखंड उपाध्यक्ष रुहुल अमीन,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष जोसीफिना हेंब्रम, मीडिया प्रभारी इकबाल हुसैन सहित हजारों झामुमो कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद









