Search

May 11, 2026 2:55 pm

झामुमो कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ देकर मुख्यमंत्री दी बधाई व शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने जमीनी स्तर पर पार्टी की पकड़ को मजबूत बनाने का दिया निर्देश

राजकुमार भगत

पाकुड़। झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में हेमंत सोरेन के तीसरी बार मुख्यमंत्री पद के शपथ लेने पर झामुमो कार्यकर्ताओं में उत्साह आती चरम पर है । उत्साहित कार्यकर्ता अपने आप को रोक नहीं पा रहे हैं फल स्वरुप शनिवार को झामुमो जिलाध्यक्ष श्याम यादव व जिला सचिव सुलेमान बास्की रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर उन्हें पुष्प गुच्छ देकर उन्हें बधाई दी तथा झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद पांडेय से औपचारिक मुलाकात कर पाकुड़ जिले की संगठन संबंधित बातों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री सह झामुमो के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन एवं केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय ने जिलाध्यक्ष श्याम यादव को संगठन को मजबूत बनाने व आगामी विधानसभा चुनाव के लिए संगठन को धारदार बनाने को लेकर विशेष दिशा निर्देश दिया। मौके पर केंद्रीय सदस्य मिथिलेश घोष, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष हबीबुर्रहमान, युवा जिला सचिव उमर फारूक, बुद्धिजीवी मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार, जिला सोशल मीडिया सदस्य प्रकाश सिंह, जिला सोशल मीडिया सदस्य आफताब आलम, नगर उपाध्यक्ष आदित्या तिवारी, पाकुड़ प्रखंड उपाध्यक्ष दयानंद भगत, अब्दुल हलीम अंसारी सहित अन्य मौजूद थे।

img 20240706 wa00286537493793324728458
img 20240706 wa00301678949237045688826

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!