Search

May 14, 2026 1:54 pm

जिले के पाकुड़ प्रखंड के पोचाथोल पंचायत में झामुमो कार्यकर्ताओं ने निकाला न्यायमार्च

मुख्य अतिथि रूप में शामिल हुए झामुमो जिलाध्यक्ष श्याम यादव।

अपने नेता हेमंत सोरेन के जेल जाने से कार्यकर्ताओं में है आक्रोश : जिलाध्यक्ष श्याम यादव।

राजकुमार भगत

पदयात्रा सह न्याययात्रा कार्यक्रम के चौथे दिन आज जिले के पाकुड़ प्रखंड अंतर्गत पोचाथोल पंचायत में सैकड़ों झामुमो कार्यकर्ताओं द्वारा मुखिया पीटर मरांडी के नेतृत्व के नेतृत्व में पदयात्रा सह न्यायमार्च निकाला गया। न्यायमार्च कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के जिलाध्यक्ष श्याम यादव व विशिष्ट अतिथि के रूप में पाकुड़ प्रखंड अध्यक्ष मुसलोद्दीन शेख शामिल हुए।
न्यायमार्च के माध्यम से जिलाध्यक्ष श्याम यादव ने ग्रामीण क्षेत्र की जनता को बताया कि आज जिस तरीके से भाजपा संविधान को दरकिनार कर तानशाही रवैया अपना रही है उसका जवाब आने वाले समय मे झारखंड की जनता देगी। एक षड्यंत्र के तहत हमारे नेता दिशोम गुरु के पुत्र श्री हेमंत सोरेन जी को भाजपा के इशारे पर जाली दस्तावेज बनवाकर जेल में डालने का काम किया है। लेकिन झारखंड की जनता भली भांति जानती व समझती है कि उनके नेता आदरणीय हेमंत सोरेन के द्वारा भाजपा के सामने सर झुकाने से मना करने के कारण ही आज उन्हें जेल में डालकर प्रताड़ित किया जा रहा है। पूरे झारखंड के लोग इस प्रकार के कृत्य से आक्रोशित है व अपने नेता के न्याय लिए पदयात्रा सह न्यायमार्च निकाल अपने नेता की रिहाई की मांग कर रह है।
मौके पर बुद्धिजीवी जिला अध्यक्ष सिद्धार्थ शंकर ,केंद्रीय सदस्य मिथिलेश घोष ,पाकुड़ प्रखंड सचिव सचिव राजेश सरकार ,अल्पसंख्यक प्रखंड अध्यक्ष मोसरफ़ हुसैन , उपाध्यक्ष नाइकी सोरेन ,पतरस मुर्मू ,दयानन्द भगत ,साफु शेख़ माताल मुर्मू ,जोसेफ हांसदा, बिकास मरांडी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता व समर्थक उपस्थित थे।

img 20240218 wa00131965943766963826903

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!