Search

May 5, 2026 2:13 pm

जिला परिषद् अध्यक्ष के नेतृत्व में एससी, एसटी आरक्षण में उपवर्गीकरण के विरोध में झामुमो का प्रदर्शन।

भारत बंद का समर्थन, झामुमो ने सिद्धो-कान्हु चौक में आवागमन किया बंद।

बजरंग पंडित

पाकुड़िया एससी,एसटी आरक्षण को लेकर भारत बंद का समर्थन‎ करते हुए झामुमो प्रखण्ड अध्यक्ष मोतीलाल हाँसदा के नेतृत्व में बुधवार को पाकुड़िया सिद्धो-कान्हु चौक में आवागमन को सुबह 7 बजे से बंद करवाया गया। उक्त बन्दी में जिला परिषद अध्यक्ष जूली खृष्टमणी हेंब्रम,जिला उपाध्यक्ष हरिवंश चौबे, केंद्रीय समिति सदस्य देबीलाल हाँसदा शामिल हुए। माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति में उपवर्गीकरण और क्रीमीलेयर को लेकर दिए निर्णय के विरोध में विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति वर्ग के लोगों द्वारा 21 अगस्त को भारत बंद का आहवान किया गया था, झारखण्ड मुक्ति मोर्चा पार्टी द्वारा इस शांतिपूर्ण बंद का पूर्णतः समर्थन करते हुए पाकुड़ जिला कमेटी के आदेश पर पाकुड़िया झामुमो प्रखंड कमेटी के द्वारा‎ सिद्धो-कान्हु चौक को बंद करवाया गया। वहीं झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हाँसदा ने कहा कि केंद्रीय अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति में उपवर्गीकरण से समाज को तोड़ने की सोच को कभी भी सफल नहीं होने दिया जाएगा।उसी तत्वाधान में आज 21 अगस्त भारत बंद किया गया है। वहीं जिला परिषद अध्यक्ष जूली खृष्टमणी हेंब्रम ने कहा कि एसटी, एससी आरक्षण में उपवर्गीकरण से सभी एसटी, एससी का लाभ बंट जाएगा माननीय न्यायालय को फिर से विचार करने की जरूरत है।मौके पर प्रखंड सचिव मईनुद्दीन अंसारी,खुरशेद आलम,झायुमो अध्यक्ष मुनीराम मरांडी,अल्पसंख्यक अध्यक्ष नजरूल इसलाम,मंजर आलम,सहित अन्य सैकड़ों‎ झामुमो कार्यकर्ता‎ मौजूद थे। साथ ही बीडीओ साइमन मरांडी, थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह घूम घूम कर सभी चौक चौराहा पर निरीक्षण करते देखा गया साथ ही जाम स्थल पर पुलिस प्रशासन विधि व्यवस्था बनाए रखना हेतु पुलिस बल एवं दंडाधिकारी चोकस देखा गया।

img 20240821 wa00248152163582700612246

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!