प्रशांत मंडल
लिट्टीपाड़ा (पाकुड़) लिट्टीपाड़ा में एक बार फिर झामुमो ने अपना जीत बरकरार रखा।झामुमो के प्रत्याशी हेमलाल मुर्मु ने अपने निकटम प्रतिद्वंदी भाजपा के बाबूधन मुर्मु को 26481मतों से हराया एवं सीट को सुरक्षित किया। हेमलाल मुर्मु जीत के बाद जब पहली बार लिट्टीपाड़ा पहुंचे तो उनका झामुमो कार्यकर्ताओं द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया, इस दौरान वीर शिबू ज़िंदाबाद, हेमंत सोरेन जिन्दाबाद, कल्पना मुर्मु जिन्दाबाद, हेमलाल मुर्मु जिन्दाबाद,झारखंड मुक्ति मोर्चा जिन्दाबाद के नारों से पूरा लिट्टीपाड़ा गूंज उठा।तत्पश्चात् तिलका मांझी एवं सिद्धू कान्हू के आदमकद प्रतिमा पर कार्यकर्ताओं संग माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।उन्होंने जनता को आभार जताते हुए कहा कि जिस प्रकार यहां कि जनता ने मुझे इतना स्नेह और प्यार दिया मैं लिट्टीपाड़ा विधानसभा की जनता का ऋणी रहूंगा, मैं हमेशा जनता का सेवक बन कर काम करूंगा। मौके पर दर्जनों झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।






