Search

October 27, 2026 8:47 pm

पत्रकार विष्णु साहा ने रक्त दान कर मानवता का मिशाल पेश की है।

एक कॉल पर रक्त दान करने हेतु पहुंचे पत्रकार विष्णु साहा।

प्रशांत मंडल,लिट्टीपाड़ा पाकुड़

लिट्टीपाड़ा प्रखंड के दैनिक अखबार दिशोम झारखंड के पत्रकार विष्णु साहा ने एक अपरिचित व्यक्ति को खून देकर मानवता का मिशाल कायम पेश किया है। जानकारी के अनुसार साहेबगंज जिला के मयूर कोला गांव निवासी उमेश साहा काफी दिनों से बीमार था उन्हें स्वस्थ रहने के लिए प्रत्येक दो महीने के अंतराल में खून की आवश्यकता पड़ती हैं। जैसे ही पत्रकार विष्णु साहा को खबर हुआ कि एक अनजान व्यक्ति को खून देना पड़ेगा उन्होंने बिना देरी किए बजरंग बली मंदिर कमिटी ट्रस्ट पहुंच कर एक यूनिट रक्त दान कर मयूर कोला निवासी उमेश साहा को नया जीवन दिया। उन्होंने कहा यह मेरा तीसरी बार रक्त दान दिया। उन्होंने कहा अगर मुझे इस तरह का अवसर हजार बार मिले तो मैं हमेशा तैयार रहूंगा।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!