Search

May 12, 2026 7:17 pm

सम्मान समारोह आयोजित कर पत्रकारों ने जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन का किया सम्मान

प्रशासन और मीडिया के बीच सेतु का कार्य करने वाले डीपीआरओ का अहम रोल: पत्रकार।

बजरंग पंडित

पाकुड़: पाकुड़ जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन पत्रकारों के बीच सर्वमान्य रहे। पत्रकारों की हितों के लिए सदैव तत्पर डॉ चंदन हमेशा याद किए जायेंगे। नौकरी में पदस्थापन और स्थानांतरण एक नियमित प्रक्रिया है। लेकिन उनके कार्यों की समीक्षा होती है।यह समीक्षा जनता की होती है और विभागीय भी। डॉ चंदन बाबू इस दोनों ही समीक्षा में सफल रहे। अपने कर्तव्य पथ पर जहां भी रहे उनको यश और सफलता मिले हम यह प्रार्थना करते हैं। उक्त धारना पाकुड़ जिले के तमाम पत्रकारों की है जो पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य करते हुए भी अभिभावक के रूप में कार्यरत जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉक्टर चंदन के मुरीद हो चुके हैं। दरअसल सूचना भवन स्थित प्रेस कॉन्फ्रेंस हॉल में शुक्रवार को जिले के तमाम पत्रकारों ने जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन के सम्मानार्थ हेतु एक सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां डॉ चंदन की पत्रकारों ने जमकर तारीफ की।इसमें एसएमपीओ पवन कुमार ने कहा कि जनसंपर्क अधिकारी के रूप में डॉ चंदन का कार्यकाल सराहनीय रहा है।उन्होंने प्रशासन और मीडिया के बीच सेतु का कार्य किया। विगत वर्षों में कोविड, बाढ़ तथा अन्य मौकों पर मीडिया संबंधित कार्यों का निष्पादन उन्होंने पूरी कुशलता के साथ किया। वहीं डॉ चंदन ने कहा कि जब से उनका पदस्थापन पाकुड़ में हुआ है तब से मीडिया से संबंधित विभिन्न दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया। इसमें जिले के मीडिया कर्मियों का भी सहयोग है।इस मौके पर पत्रकार टिंकू दत्ता, सतनाम सिंह, मो० काजीरुल शेख, नंदकिशोर मंडल,शमशेर अहमद, संजय सिंह, नंदलाल तुरी, प्रीतम सिंह, बलराम, अख्तर हुसैन, स्वराज सिंह नुरुल सहित जनसंपर्क विभाग के कार्यालय के कर्मी मौजूद थे।

img 20240223 wa00348526379336287155280

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!