स्वराज सिंह, पाकुड
झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ बाल कृष्ण तिवारी के अध्यक्षता में राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन किया गया इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ बाल कृष्ण तिवारी, अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम राकेश कुमार, अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय चौधरी एहसान मोईज, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विशाल मांझी अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी श्री निर्मल कुमार भारती, सचिव अजय कुमार गुड़िया न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी कमल प्रकाश सभी पैनल अधिवक्ता, लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के सभी अधिवक्ता, अंचल निरक्षक देवकांत सिंह सभी न्यायालय कर्मी समेत पीएलवी ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शपथ ली ।






