Search

April 24, 2026 10:47 pm

महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से मिली जीत: जूली हेंब्रम

बजरंग पंडित

महेशपुर। महेशपुर विधानसभा से प्रोफेसर स्टीफन मरांडी की विधायक के रूप में जीत पर जिला परिषद अध्यक्ष जूली हेंब्रम ने उन्हें बधाई दी। उन्होंने इस जीत को जनता और विशेष रूप से महिलाओं के समर्थन का परिणाम बताया। जूली हेंब्रम ने कहा कि प्रोफेसर स्टीफन मरांडी के कुशल नेतृत्व और व्यवहार ने मतदाताओं को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा शुरू की गई “मंईयां योजना” जैसी महिला-केंद्रित योजनाओं ने महिलाओं को सशक्त किया है और उन्हें निर्णय प्रक्रियाओं में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया है। महिलाओं ने इस चुनाव में विशेष भूमिका निभाई और अपनी सक्रियता से लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूती दी। जूली हेंब्रम ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन की भी सराहना करते हुए कहा कि उनकी नीतियों और जनता के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण ने राज्य की जनता का विश्वास जीता है। उन्होंने पाकुड़ से निसात आलम और लिट्टीपाड़ा से हेमलाल मुर्मू की जीत पर भी बधाई दी और उम्मीद जताई कि ये विजेता विधायक अपने क्षेत्रों के विकास और जनता की अपेक्षाओं को पूरा करेंगे। उन्होंने महेशपुर की जनता को धन्यवाद दिया और विश्वास जताया कि नई सरकार और विधायक जनता के सपनों को साकार करने में सफल होंगे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!