Search

May 4, 2026 9:15 am

चाड़रम में गाजे बाजे के साथ निकाली गई कलश यात्रा

हर हर महादेव के नारों से पूरा इलाका गुंजमान हुआ

बिनोद कुमार, चतरा जिला ब्यूरो

चतरा:सिमरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत जाँगी पंचायत के चाड़रम गांव में सावन के तीसरी सोमवारी को लेकर गाजे- बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान जय शिव व हर हर महादेव के नारों से पूरा इलाका गूंजता रहा। कलश यात्रा में सैकड़ों के संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। यात्रा चाड़रम भगवती मंदिर से निकल कर सिमरिया, चतरा मुख्य पथ के सफी नदी घाट तक पहुंची जहां शुभ कलश में जल भरने के बाद पुनः मंदिर के शिव प्रतिमा पर जलाभिषेक किया गया। कलश यात्रा को सफल बनाने में मंदिर प्रबंधन समिति के तमाम सदस्य के साथ पंचायत के उपमुखिया छोटू यादव, वार्ड सदस्य पिंटू कुमार गुप्ता,आरती देवी, सोनिया देवी, समनी देवी, सहायक शिक्षक प्रदीप यादव, प्रकाश कुमार,किशोरी यादव, रूपेश कुमार यादव, मनीष कुमार यादव, रिंकू भारती, बब्लू यादव, सिंटू गुप्ता, मनोज यादव, उदय यादव, कृष्णा भारती , रौशन कुमार आदि गांव के कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

किया कहते हैं ग्रामीण

ग्रामीणों के द्वारा बताया जाता है कि प्रत्येक वर्ष सावन में भव्य रूप से कलश यात्रा निकाली जाती है। यह यात्रा में सैकड़ों सिमरिया प्रखंड के महिलाएं , युवती शामिल होकर बाबा भोलेनाथ प्रतिमा पर जलाभिषेक किया जाता है, जिससे भक्तजनों को हरेक मनोकामनाएं पूर्ण होती है यहां के मां भगवती मंदिर का इतिहास 1000 साल प्राचीन काल से है।मंदिर में जो भी श्रद्धालु पूजा अर्चना के लिए आते हैं उनकी हरेक मनोकामनाएं पूर्ण होती है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!