Search

April 29, 2026 4:04 am

कन्या पूजन और वीरांगना रानी दुर्गावती की 500वीं जयंती मनाई गई।

बजरंग पंडित

पाकुड़िया के गिरि वनवासी कल्याण परिषद तलवा केंद्र में मंगलवार को एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में 25 कन्याओं का पूजन विधि-विधान से किया गया। कन्या पूजन कार्यक्रम लागडूम गांव के पुरखा बाबा चुण्डा मुर्मू ने संपन्न किया। इस अवसर पर वीरांगना रानी दुर्गावती की 500वीं जयंती भी मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनजाति सुरक्षा मंच के राष्ट्रीय सह संयोजक डॉ राजकिशोर हांसदा उपस्थित थे। उन्होंने कन्या पूजन और वीरांगना रानी दुर्गावती के बारे में विस्तार से जानकारी दी।कार्यक्रम में प्रांतीय संगठन मंत्री गिरि वनवासी कल्याण परिषद के कैलाश उरांव, जिला उपाध्यक्ष अमर कुमार भगत, श्रीबुधन हेम्ब्रम, चुण्डा मरांडी, शान्ति टुडू, अशोक कुमार पाल, प्रांतीय संरक्षक स्टेफन हेम्ब्रम, धानो हेम्ब्रम, मनोज मरांडी आचार्य, प्रधानाचार्य रासका मरांडी, सुनीता किस्कू, सुबासिनी हेम्ब्रम सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!