Search

April 29, 2026 1:29 am

पूर्व सांसद विधायको को आजीवन पेंशन सुविधा हो खत्म बी : उदय लखमानी

सुखी संपन्न होने के बावजूद देश का पैसा उठा रहे हैं पूर्व सांसद और विधायक : लखमानी

राजकुमार भगत

पाकुड़ । कांग्रेस प्रदेश महासचिव उदय लखमानी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर देश के लोकसभा अध्यक्ष, प्रधानमंत्री, गृह मंत्री एवं संसदीय कार्य मंत्री भारत सरकार को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि भारत मे ऐसी कानूनी व्यवस्था है जिसके तहत सांसद और विधायक नहीं रहने के बावजूद भी पूर्व सभी सांसदों, विधायकों को घर पर बैठाकर आजीवन पेंसन सहित कई सुविधाएं दी जाती है। पूर्व जनप्रतिनिधियों पेंशन खत्म होने से भारत की आर्थिक शक्ति बढ़ेगी देश काफी शक्तिशाली एवं विकासशील होगा। कांग्रेस प्रदेश महासचिव उदय लखमानी ने कहा कि लाखों की संख्या में पूर्व सांसद व पूर्व विधायक इस देश में इस व्यवस्था से लाभान्वित होते आ रहे हैं। देश सेवा के नाम पर सांसद व विधायक निर्वाचित होते है इन में अधिकतर सांसद विधायक अमीर और सम्पन है। ऐसी अवस्था में इन्हें पेंशन क्यों दिया जाए यह पेंशन की राशि राजकोष में जमा होना चाहिए ताकि इस विकासशील देश में सही जगहों पर खर्च हो सके और गरीब के जीवन मे खुशहाली आ सके।
कांग्रेस प्रदेश महासचिव हुए भावुक
कांग्रेस प्रदेश महासचिव उदय लखमानी ने बड़े ही भावुकता एवं दुख के साथ प्रधानमंत्री जी से अनुरोध किया है कि पूर्व सांसद व विधायकों को दी जाने वाली पेंशन एवं सुविधा संसद में विधेयक लाकर सर्वसम्मत से पारित करते हुए इस व्यवस्था रोक लगाए ताकि गरीब किसान मजदूर देश की सेना पर इस राशि का सदुपयोग हो सके।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!