प्रतिबंध के बावजूद फल फूल रहा है लॉटरी व फर्जी एटीएम टिकट का कारोबार।
हिरणपुर से जितेंद्र यदुवंशी की रिपोर्ट
लिट्टीपाड़ा प्रखंड अवैध लॉटरी का सेफ जोन बन चुका है । कथित तौर पर लिट्टीपाड़ा पुलिस के सहयोग से पूरे क्षेत्र में अवैध लॉटरी का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है । लिट्टीपाड़ा प्रखंड के कई धंधेबाज इस कारोबार में मालामाल हो गए हैं जो अपनी ऊंची पहुंच बता कर अवैध कारोबारी का बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। अवैध लॉटरी के कारोबार बिना रोक-टोक बेधड़क चल रहा है। लिट्टीपाड़ा इलाके में अवैध लॉटरी माफिया को मानो प्रशासन की और से अप्रत्यक्ष रूप से खुली छूट दी गई है। अब लिट्टीपाड़ा प्रखंड में एटीएम का अवैध लॉटरी बेधड़क बिक्री किया जा रहा है। इतना ही नहीं लॉटरी माफिया नाबालिक बच्चों से अवैध लॉटरी का कारोबार करवाते हैं जबकि बच्चों के हाथ में कॉपी कलम होना चाहिए था। उस बच्चों के हाथ में लॉटरी माफिया अवैध लॉटरी थमा कर चंद पैसों का लालच देकर उसकी जिंदगी तबाह करने में लगे हुए हैं इस साफ तौर पर पता चलता है कि गरीब का खून चूस कर अवैध लॉटरी माफिया मालामाल हो गया जब भी अवैध लॉटरी के बारे में चर्चा करते हैं तो प्रशासन और आशवासन देने में माहिर है कि तुरंत छापामारी करेंगे। इस कार्य में जितने कोई भी शामिल है सब के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी इस तरह से बोलते हैं जिस तरह से लगता है कारवाई कर दिया और जब खबर प्रकाशित होती है। सूत्र के माने तो उस टाइम प्रशासन खुद जाकर अवैध लॉटरी माफियाओं को मना करते हैं। आखिर क्यों मजबूर है कि इन अवैध लॉटरी माफियाओं का शिकंजा कसने में असफल हो रहे हैं । लिट्टीपाड़ा पुलिस खुद जाकर मना कर सकते हैं। क्या पुलिस का कार्य है कि जो अवैध कार्य करता है। उसको जाकर पहले आशवासन दिया जो कि अवैध लॉटरी पूरे झारखंड में प्रतिबंध है। लिट्टीपाड़ा थाना प्रभारी ने कहा सभी लॉटरी माफिया पर कार्रवाई किया जा रहा है लेकिन दिन के उजाले में ही हो जाता है लॉटरी माफिया का खेल शुरू।





