Search

May 12, 2026 8:00 pm

पूर्णाहुति के साथ महारूद्र 1008 यज्ञ सम्पन्न।

राजकुमार भगत

पाकुड़। जिला मुख्यालय के रूद्र नगर (खादानपाड़ा) में पिछले छह दिनों से चल रहे श्री श्री 1008 महारुद्र महायज्ञ पूर्णाहुति के साथ गुरुवार को संपन्न हो गया। पिछले 6 दिनों से लगातार महारुद्र यज्ञ हवन विद्वान पंडित जी के द्वारा किया जा रहा था। यज्ञ हवन के पश्चात बड़ी संख्या में भक्त प्रसाद ग्रहण किए। यज्ञ देखने एवं सुनने तथा भाग लेने पाकुड़ के अलावे पश्चिम बंगाल एवं दुमका साहिबगंज गोड्डा जिले से भी लोग भाग लेते नजर आए। यज्ञ स्थल पर प्रतिदिन भजन कीर्तन का भी आयोजन किया जा रहा था ।जिसका लाभ स्थानीय लोगों को प्राप्त हुआ ।प्रतिदिन यज्ञ स्थल की परिक्रमा करने नगर के लोग काफी संख्या में यज्ञ स्थल पर पहुंचते थे ।एवं यज्ञ में भाग लेने के पश्चात वहां एक छोटे से मेले का आनंद भी उठाते थे । मालूम हो की यज्ञ समिति द्वारा प्रत्येक वर्ष यज्ञ का आयोजन किया जाता है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!