Search

May 6, 2026 9:42 am

महेशपुर विधायक ने स्कूली बच्चों के बीच बांटी साइकिल

बच्चों को साइकिल मिलने से चेहरे पर दिखी ख़ुशी

इकबाल हुसैन

महेशपुर प्रखंड परिसर मे झारखंड सरकार के कल्याण विभाग द्वारा महत्वपूर्ण योजना उन्नति का पहिया कार्यक्रम के तहत मंगलवार को सरकारी विद्यालय में पढ़ने वाले आठवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल वितरण किया गया।महेशपुर विधानसभा विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी, जिला शिक्षा अधीक्षक नयन कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी सिद्धार्थ शंकर यादव, अंचल अधिकारी संजय सिन्हा,प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी तरुण कुमार घाटी ने 10 बच्चों के बिच साइकल वितरण किया।वही महेशपुर विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने उपस्थित छात्र-छात्राओं के साथ अभिभावक को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार में विकास की गंगा बह रही है। लगातार क्षेत्र वासियों को सीधे तौर पर लाभ देने का काम किया जा रहा है। इससे सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में पढ़ने वाले बच्चों को अब आने जाने में कोई परेशानी नहीं उठानी होगी।बच्चे मन लगाकर पढ़ें।सरकार द्वारा बच्चों के लिए सावित्रीबाई फुले किशोरी योजना, इंफ्रास्ट्रक्चर तथा पारा शिक्षकों को सहायक शिक्षकों का दर्जा दिये जाने सहित महागठबंधन सरकार में प्रत्येक पंचायत में 200 आवास देने के लक्ष्य का भी जिक्र किया।उन्होंने कहा कि वर्ष 2025 तक हर पंचायत में पक्के मकान दिखायी देंगे।अबुआ आवास योजना के तहत हर गरीब को तीन कमरे के साथ-साथ किचन व शौचालय की व्यवस्था देने का काम किया जा रहा है।वहीं सर्वजन पेंशन योजना के तहत 25 वर्ष से 49 वर्ष की महिलाओं को 1000 रुपये प्रतिमाह सम्मान राशि के साथ अन्य कार्यों को भी गिनाया।इस मौक़े पर प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी तरुण कुमार घाटी ने जानकारी देते हुए बताया की साइकिल का वितरण +2 उच्च विद्यालय महेशपुर राज को 76,उत्क्रमित उच्च विद्यालय गढ़बाड़ी महेशपुर को 115,उत्क्रमित मध्य विद्यालय ग्वालपाड़ा को 5,उत्क्रमित मध्य विद्यालय सोहुबिल को 19 एवं स्तो0 मध्य विद्यालय चांदपुर को 10 साइकिल। अभी महेशपुर प्रखंड मे कुल 225 साइकिल वितरण किया जाना है।मौक़े पर प्रखंड अध्यक्ष अनारुद्दीन मियां, प्रखंड सचिव माइकल मुर्मू,बीस सूत्री उपाध्यक्ष नशीम अहमद, प्रखंड उपाध्यक्ष रुहुल अमीन,युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष गाजी मण्डल,कोषाध्यक्ष पप्पू अंसारी,गोलाक सिंह,संतोष हेमब्रम,होपोंटा,उजीर शेख,कालिदास सोरेन,सुफल हेमब्रम, टाइगर, जाबिर शेख, फूलटन शेख,शहलूम शेख,मुबारक करीम एवं शिक्षा विभाग के बीआरपी, सीआरपी सहित अन्य मौजूद थे।

img 20240702 wa00253726475292822881994

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!