बजरंग पंडित
पाकुडिया:- प्रखंड के बनियापासार पंचायत के महेशकटा ग्राम में मार्शल संघ के बैनर तले तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता के फाईनल मे मुख्य अतिथि के रूप में माननीय महेशपुर विधायक प्रो.स्टीफन मरांडी पहुंचे साथ में मुखिया सलोमी बेसरा सहित अन्य उपस्थित हुए। सभी अतिथियों का ग्रामीणों द्वारा पारंपारिक आदिवासी रिति-रिवाज से भव्य स्वागत किया गया। फाईनल का शुभारंभ विधायक ने फुटबॉल को किक मार कर किया इससे पूर्व अतिथियों ने खिलाडियों से हाथ मिलाकर परिचय प्राप्त किया और सोहराय पर्व का बधाई भी दिया साथ ही हौसला बढ़ाते हुए खेल को और बेहतर तरीके से खेलने को लेकर प्रोत्साहित किया । फाईनल मुकाबला एलिना महेशकट्टा और दलदली काठीकुंड टीम के बीच खेला गया जिसमें दलदली काठीकुंड की टीम विजेता बना। विजेता टीम को तीस हजार एवं उपविजेता टीम को बीस हजार रुपया नगद देकर विधायक एवं मुखिया ने दोनों टीमों को सम्मानित किया गया। विधायक श्री मरांडी ने उपस्थित खेलप्रेमी व भीड़ को संबोधित करते हुए कहा की झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं को देखते हुए एंव झारखंडी हित में लिए गए फैसलों को देखते हुए अधिक से अधिक लोग झामुमो पार्टी से जुड़ रहे है जिसमे संगठन को बल मिलेगा और मजबूत होगी इसी से पता चलता है की हेमंत सोरेन सरकार बेहतर कार्य कर रही है एवं ग्रामीण इलाको में सरकार की योजना पहुंच रहा है।
मौके पर प्रखंड सचिव मईनुद्दीन अंसारी,उपाध्यक्ष अशोक भगत,झायुमो अध्यक्ष मुनीराम मरांडी, विश्वजीत दास,नेजाम अंसारी,रोशन अली,सुनील सहित खेल कमिटी के अध्यक्ष,उपाध्यक्ष,सचिव समेत सैकड़ों झामुमो कार्यकर्ता एवं दर्जनों खेल प्रेमी उपस्थित थे।






