जेएसएलपीएस से जुड़ी सखी मंडल की महिलाओ ने उठाया मेला का भरपूर लाभ
सुस्मित तिवारी
हिरणपुर (पाकुड़ )हिरणपुर प्रखंड में मनरेगा अंतर्गत बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत आम उत्सव -सह-बागवानी मेला का आयोजन हिरणपुर प्रखंड कार्यालय में आयोजित हुई जिसमें बीडीओ दिलीप टुडू एवम अंचल पदाधिकारी मनोज कुमार तथा, बीपीओ मनरेगा ट्विंकल चौधरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम को आरंभ किया। बिरसा हरित ग्राम योजना आजीविका से जुड़ी रहने के साथ साथ पर्यावरण के लिए लाभकारी है। कोविड-19 ने साल 2020 में जब दस्तक दिया तो झारखंड सरकार के सामने सबसे बड़ी चुनौती थी दूसरे राज्यों से लौटे मजदूरों को उनके पैरों पर खड़ा करने की. इसके लिए मई 2020 में बिरसा हरित ग्राम योजना शुरू की गई. लॉक डाउन के बीच अभियान चलाकर गांवों में तेजी से फलदार पौधे लगाए गये. मजदूरों को उनके घर में ही रोजगार मिला और किसानों को फलदार बागान. ग्रामीणों को समझते देर नहीं लगी कि सरकार के सहयोग से लगाए जा रहे फलदार पौधे आने वाले समय में उनकी जिंदगी में मिठास घोलने लगेंगे. अब वही देखने को मिल रहा है. आम ही एक ऐसा फल है जिसकी वेरायटी अनगिनत है. लोकल स्तर पर लोग बिज्जू आम को अलग-अलग नाम दे देते हैं. कलमी आम में भागलपुरी लंगड़ा और मालदा लंगड़ा का पाकुड़ में सबसे ज्यादा क्रेज है. लेकिन बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत झारखंड की मिट्टी में आम्रपाली, मल्लिका का बेजोड़ उत्पादन हो रहा है. कल तक झारखंड के बाजार में यूपी के बाराबंकी से आम्रपाली, तमिलनाडु और कर्नाटक से मल्लिका और गुलाब खस आता था जिसकी सप्लाई अब पलाश जेएसएलपीएस से जुड़ी महिला किसान कर रहे। जेएसएलपीएस द्वारा संचालित सखी से जुड़ी महिलाओ ने आम बेचकर अच्छा मुनाफा कमाया। मेले में 50 रु प्रति किलो के दर से महिला किसानों ने आम की बिक्री की कोरोलीना किस्कू, बरमसिया से1250 रु
करमेला टुडू , महारो 1500
सोनामुनी मरांडी, महारो 1260
निरंजन भंडारी, जामबाद 1500
सुसाना मुर्मू, लखनपुर 1300
चम्पा देवी, रामपुर 1000
अब्दुल सलाम, बाबुपूर 1000






