Search

October 27, 2026 5:51 pm

अस्पताल प्रबंध समिति कि बैठक में अस्पताल की बेहतरी के लिए गए कई निर्णय।

सतनाम सिंह

पाकुड़: सोमवार को सोनाजोडी सदर अस्पताल स्थित सभागार में जिला स्वास्थ्य प्रबंध समिति की बैठक आयोजित की गई जहां कई बिंदुओं पर चर्चा करते हुए प्रस्ताव को पारित किया गया। मुख्य रूप से प्रबंध समिति की ओर से बीस बिंदुओं पर मुहर लगाई गई जिसमे से बाहर से आए विशेषज्ञ डॉक्टरों के लिए आउटडोर में अलग से चेंबर का निर्माण करना, वही अल्ट्रासाउंड में अब सरकारी नियम अनुसार ₹425 प्रति व्यक्ति की दर रखा गया, साथ ही एक्सरे की रेट में भी बढ़ोतरी केंद्र सरकार के नियम अनुसार की जाएगी तथा अस्पताल में नए बेडशीट खरीदने हेतु बजट तैयार करने की बात रखी गई और जिला परिषद अध्यक्ष के लिए एक कमरा कार्यालय के रूप में सदर अस्पताल में बनाया जाएगा। इसके अलावे बागवानी का निर्माण करना एवं मरम्मती करना साहित अन्य कई कार्यों को पारित किया गया।इस बैठक में जिला परिषद के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पाकुड़ विधायक के प्रतिनिधि, सिविल सर्जन, लिट्टीपाड़ा विधायक के प्रतिनिधि, पेयजल स्वच्छता विभाग के प्रतिनिधि, आयुष के जिला पदाधिकारी, अस्पताल उपाधीक्षक सहित अन्य मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!