Search

April 27, 2026 9:57 pm

मारुति सुजुकी अनियंत्रित होकर मारी पलटी, चालक हुआ घायल

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़) लिट्टीपाड़ा के सिमलोंग ओपी क्षेत्र के गोड्डा धरमपुर मुख्य सड़क दरादर के समीप रविवार देर रात्रि एक चार पहिया वाहन संख्या जेएच 10सीएन 1490 अनियंत्रित होकर पलट गया जिससे चालक कृष्ण कुमार महतो गोड्डा निवासी गंभीर रूप से घायल हो गया। सिमलोंग पुलिस ने आनन फानन में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया गया। मिली जानकारी के अनुसार कृष्ण कुमार महतो मारुति सुजुकी से धरमपुर मोड़ से गोड्डा की ओर जा रहा था अचानक दरादर के समीप गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गया। सिमलोंग पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर गाड़ी को जब्त करते हुए मामले की छानबीन में जुट गए हैं।

IMG 20231106 WA0008 IMG 20231106 WA0007

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!