Search

May 12, 2026 1:23 pm

मेदिनीनगर नगर निगम चुनाव : समाजसेवा से जनसेवा तक, मेयर पद की सशक्त दावेदार बनीं शीला श्रीवास्तव


जिला संवाददाता अंकित कुमार लाल

मेदिनीनगर: नगर निगम चुनाव को लेकर मेयर पद की दावेदारी लगातार रोचक होती जा रही है। चूंकि यह पद महिला के लिए आरक्षित है, ऐसे में कई राजनीतिक दलों और नेताओं द्वारा अपनी पत्नियों को प्रत्याशी के रूप में आगे बढ़ाया जा रहा है। इसी बीच एक ऐसी महिला प्रत्याशी भी सामने आई हैं, जिनकी पहचान किसी राजनीतिक विरासत या सत्ता की ताकत से नहीं, बल्कि वर्षों की निस्वार्थ सामाजिक सेवा से बनी है।
हम बात कर रहे हैं शीला श्रीवास्तव की, जो बीते दस वर्षों से मिशन समृद्धि के माध्यम से समाज की महिलाओं को संगठित कर निशुल्क पाठशाला का सफल संचालन कर रही हैं। इस पहल के जरिए उन्होंने न केवल बच्चों में शिक्षा के प्रति रुचि विकसित की, बल्कि उनमें सामाजिक मूल्यों, अनुशासन और जिम्मेदारी का भी संस्कार दिया।
इसके साथ ही शीला श्रीवास्तव ने महिलाओं को स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता से जोड़ने के लिए तकनीकी प्रशिक्षण की व्यवस्था कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का कार्य किया।

समाज में शीला श्रीवास्तव किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। अपने कर्म, समर्पण और निरंतर सक्रियता के बल पर उन्होंने आमजन का विश्वास अर्जित किया है। वे पुलिस विभाग के महिला कोषांग में सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में भी कार्य कर चुकी हैं, जहां घरेलू हिंसा जैसे संवेदनशील मामलों में पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने में उनकी भूमिका सराहनीय रही है।
साहित्यिक, सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने में भी उनका योगदान उल्लेखनीय रहा है। वंचित और जरूरतमंद वर्ग की सहायता के लिए वे सदैव तत्पर रही हैं।
इस दृष्टि से देखा जाए तो नगर निगम के लिए यह एक सकारात्मक संकेत है कि शीला श्रीवास्तव जैसी सामाजिक रूप से प्रतिबद्ध, संवेदनशील और जमीनी कार्यकर्ता महिला ने मेयर पद के लिए अपनी दावेदारी प्रस्तुत की है। स्वयं शीला श्रीवास्तव का कहना है कि वे चुनाव लड़ने की इच्छुक नहीं थीं, लेकिन सहयोगी महिलाओं और समाज के लोगों के आग्रह पर उन्होंने यह निर्णय लिया।

उनका मानना है कि यदि उन्हें जनसमर्थन मिला, तो वे समाजहित के कार्यों को और अधिक प्रभावी और व्यापक स्तर पर आगे बढ़ा सकेंगी।
समाज के विश्वास और समर्थन के साथ शीला श्रीवास्तव अब मेयर पद की एक मजबूत दावेदार के रूप में चुनावी मैदान में उतर चुकी हैं।

17698666889744404039842534165089

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!