बैठक में हजारों लोगों हुए शामिल, नॉमिनेशन के दिन ऐतिहासिक बनाने पर जोर
बजरंग पंडित
पाकुड़: पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के एनडीए प्रत्याशी अजहर इस्लाम के आवास पर नॉमिनेशन की तैयारी को लेकर एक बैठक हुई। बैठक में अजहर के चाहने वाले समेत पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के सभी पंचायत के पंचायत कमीटी व हजारों की तादाद में लोग शामिल हुए। बैठक में आगामी दिन होने वाले नॉमिनेशन कार्यक्रम को लेकर हम चर्चा हुई। इस दौरान बैठक को संबोधित करते हुए अजहर ने बताया कि पाकुड़ जैसे जगह पर यहां के लोगों ने बड़े-बड़े नेता दिये, लेकिन सिर्फ यहां के लोगों को ठगने का काम किया गया। आज यहां की जनता सब जान रही है कि यहां के नेता मंत्री बने, लेकिन पाकुड़ का जो विकास होना चाहिए था, वह विकास नहीं हो पाया। आज लोग यहां से ठगा महसूस कर रहे हैं। हमारी सरकार बनी और जनता का आशीर्वाद मिला और मैं विधायक बना तो निश्चित रूप से पाकुड़ में बदलाव आयेगा और आने वाले पांच साल में पाकुड़ की तस्वीर बदल कर रख दूंगा। पाकुड़ के लोग अब तक ठगे गये हैं और अब महसूस कर रहे हैं। पाकुड़ में जो विकास होना चाहिए था, आज भी लोग यहां सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य के लिए दूसरे राज्य पर आश्रित हैं।






