सुदीप कुमार त्रिवेदी
मुफ्फसिल थाना प्रांगण में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पाकुड़ की अध्यक्षता में थाना क्षेत्र के जन्म प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई इस बैठक में मुफस्सिल थाना के थाना प्रभारी एवं पुलिस पदाधिकारी तथा थाना क्षेत्र के पंचायत के मुखियागण, जनप्रतिनिधि तथा अन्य लोग शामिल थे। इस बैठक में पुलिस एवं आम जनता के बीच अच्छा संबंध बनाने को लेकर चर्चा की गई। बैठक में शामिल लोगों द्वारा कई तरह के सुझाव दिए गए जिस पर अग्रतर कार्रवाई की जा रही हैं।





