Search

October 23, 2026 10:35 pm

मतदाता जागरूकता को लेकर डायट के तहत बैठक आयोजित

आईटीडीए के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अरुण कुमार इक्का हुए शामिल।

सुस्मित तिवारी

हिरणपुर (पाकुड़) आसन्न लोकसभा चुनाव को लेकर हिरणपुर बालक मध्य विद्यालय में डाइट के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत आईटीडीए के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अरुण कुमार इक्का ने सतप्रतिशत मतदान को लेकर सभी को जागरूक किये, इस कार्यक्रम के तहत हिरणपुर बाजार के बुथ संख्या 83, 83, 84, 85 एवं 86 पर जाकर सभी मतदाता जनप्रतिनिधि, वार्ड मेंबर, भावी मतदाता-14 से 17 वर्ष को भय रहित मतदान करने के प्रति जागरूक किये। इस संबंध में प्रोजेक्ट डायरेक्टर अरुण कुमार इक्का ने बताया कि उक्त बैठक डाइट के तहत पूर्व जिला में एक साथ किया जा रहा है, इसके तहत आगामी चुनाव के प्रति लोगों को जागरूक करना मुख्य उद्देश्य है। मौके पर जबरदाहा मुखिया राखी हासदा, वार्ड मेंबर नमिता रक्षित, बिएलओ मौसमी सेन, आंगनबाड़ी सेविका सहायिका आदि मुख्य रूप से उपस्थित थीं।

img 20240413 wa00071611832376618149742

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!