बजरंग पंडित
पाकुडिया:- प्रखंड मे आज बुथ के मजबूती प्रदान करने हेतु कलम मुर्मू के घर में झामुमो प्रखंड,पंचायत कमेटी की एक बैठक प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हाँसदा के अध्यक्षता में हुई.बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में महेशपुर के लोकप्रिय विधायक सह झामुमो प्रत्याशी प्रो.स्टीफन मरांडी जी शामिल हुए। बैठक में पर्यवेक्षक नियुक्त कर के निर्देश दिया गया की महिला मोर्चा का बूथ कमिटी का गठन जल्द से जल्द करें ,पंचायत अध्यक्ष /सचिव को कहा गया की बुथ कमेटी के सदस्य और बी.एल.ए. को पहले से ज्यादा सशक्त और मजबूत करें। और इन सब की सुचना प्रखंड कमेटी को जरूर दें। विधायक ने कहा हमें एक बड़ा निर्णय लेने की जरूरत है। इंडिया गठबंधन की लहर पुरे राज्य में चल है। बीजेपी वालों का चेहरा मुरझाया हुआ है ।झारखण्ड की हेमंत सोरेन सरकार कम समय यानि की दो साल कोरोना के चलते कोई काम नहीं हो पाया और योजनाओं को धरातल पर नहीं उतार पाए। लेकिन तीन साल के अल्प अवधि में यशस्वी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य हित एवं आम जनता के लिए रफ़्तार के साथ बेहतररीन काम किया है। महिलाओं तथा सभी वर्गों के लिए सोच समझ कर एक से एक जनहित के योजनाओं को धरातल पार उतरा है ताकि सभी लोंगो को लाभ मिल सके जैसे मईया सम्मान योजना, बिजली बिल माफ़ी योजना, 200 यूनिट बिजली फ्री योजना, क़ृषि ऋण माफ़ी योजना, सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, ग्रीन राशन कार्ड, सार्वजन पेंशन योजना,इन सब योजनाओं के बारे में आप सब घर घर गाँव गाँव जाकर कर आम जान को समझाये और झामुमो प्रत्याशी के पक्ष में ज्यादा से ज्यादा मतदान करने का अपील करें। ताकि 2024 में दोबारा से गरीब वंचित के बारे में सोचने वाली हेमंत सोरेन की सरकार झारखण्ड की सत्ता पर आ सके और झारखण्ड को देश के अग्रणी राज्यों के कतार में खड़ा कर सके।आपके लिए सफल निर्णय लेने का समय है। आप सब झामुमो के बेहतरीन सिपाही है आप सब आज से ही डोर-टू-डोर संपर्क कर महेशपुर विधानसभा क्षेत्र के इंडिया गठबंधन समर्थित झामुमो प्रत्याशी को भारी से भारी मतो से जिताने के लिए लग जाए। बैठक में केन्द्रीय कमेटी सदस्य हरिवंश चौबे,केन्द्रिय कमेटी सदस्य देबीलाल हाँसदाक्, प्रखंड सचिव माईनुद्दीन अंसारी , शिबधन हेमब्रम ,महेन्द्र टुडू,अशोक भगत,निवारण मरांडी,महिला मोर्चा अध्यक्ष सुबाषिनी मुर्मू,अल्पसंख्यक अध्यक्ष नजरुल इस्लाम, कलम मुर्मू ,कोषाध्यक्ष कालीदास टुडू,झा.यु.मो. अध्यक्ष मुनीराम मरांडी, मुखिया सुशीला मरांडी , मुखिया अंनीता हेमब्रम , मुखिया अरविन्द टुडू ,छोटू भगत ,कुबराज मरांडी, शिबलाल टुडू ,परमेश्वर मरांडी, दिनेश जायसवाल ,मेतलाल टुडू, रिमा रविदास, सूरज रविदास, रिफाइल मुर्मू , बिश्वजीत दास ,लालबाबु शेख,मंटू भगत, लालबाबू अंसारी, आबेद अंसारी, परवेज़ आलम , मुसारफ हुसैन, तोहिदुल शेख, सलीम शेख ,मोइन आलम,ऐनोस मुर्मू,सिकंदर आलम,मंजुर अंसारी,नरेश हाँसदा सहित सभी पंचायत के अध्यक्ष/सचिव एवंअन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।






