इकबाल हुसैन
झामुमो प्रखंड कार्यालय महेशपुर मे गुरुवार को प्रखंड अध्यक्ष अनारुद्दीन मियां के अध्यक्षता मे एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक का संचालन प्रखंड उपाध्यक्ष जेम्स सुशील हेमब्रम ने किया। बैठक मे चर्चा करते हुए सांसद प्रतिनिधि कुणाल अलफ्रेंड हेमब्रम ने बताया की केंद्रीय नेतृत्व द्वारा केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा साजिश के तहत राज्य की लोकप्रिय पूर्व मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर लोकतंत्र की हत्या करने के विरुद्ध आगामी 17 फ़रवरी शनिवार से 33 पंचायत मे न्याय यात्रा निकलना है।जहाँ हेमंत सोरेन के गिरफ्तारी के विरुद्ध मे न्याय यात्रा निकलेगा।जहाँ महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जोशीफिना हेमब्रम ने बताया की पूर्व की सरकार हेमंत सोरेन के द्वारा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को चला कर झारखण्ड के लोगो को लाभ पहुंचाई है। झारखण्ड की बेटिओं को अनेक लाभ दिया है । वृद्ध महिलाओ को पेंशन जे जोड़ने का काम किया है।बीस सूत्री अध्यक्ष अब्दुल वदूद ने अपने संबोधन में झारखण्ड राज्य एवं देश की वर्तमान राजनैतिक परिदृश्य की चर्चा करते हुए अवगत किया।उन्होंने कहा हमारे राज्य के लोकप्रिय माननीय पूर्व मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी को केंद्र की सरकार द्वारा झारखंड प्रदेश के आदिवासी मुख्यमंत्री को केन्द्रीय जाँच एजेंसियों का दुरुपयोग करते हुए बेवजह प्रताड़ित कर रही है।मुख्य वजह भारतीय जनता पार्टी की गलत नीतियों के सामने पूर्व मुख्यमंत्री का न झुकना, उसका विरोध करना एवम प्रदेश के चंहुमुखी विकास के एजेंडा को लागू करने का ईमानदार प्रयास भारतीय जनता पार्टी को नही पच रहा है। यही नहीं देश के अन्य प्रदेशों में भी जहाँ भारतीय जनता पार्टी या बीजेपी समर्थित पार्टियों की सरकारें नहीं हैं वहां विधायकों की खरीद फरोख्त, इडी, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट आदि केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग आदि तमाम हथकंडे अपनाकर, डरा धमकाकर चुनी हुई।सरकारों को अस्थिर करने एवम गिराने का प्रपंच कर रही है। गहन विचार विमर्श के उपरांत केंद्रीय समिति के निर्देशानुसार झामुमो प्रखंड कमिटी महेशपुर ने यह निर्णय लिया गया कि माननीय पूर्व मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन जी के केंद्रीय जांच एजेंसी और इडी की प्रताड़ना समाप्त नहीं होने तक और गिरफ़्त से बाहर आने तक आम जनों के बीच जागरूकता फैलाई जाए जिसमे केंद्र सरकार की तानाशाही रवैया तथा गलत नीतियों के विरोध में जनसमर्थन जुटाया जाए।झामुमो प्रखंड सचिव माइकल मुर्मू ने कहा आगामी दिनांक 17 फ़रवरी 2024 से ही प्रखंड के हर पंचायत स्तर पर न्याययात्रा आरम्भ करने का निर्णन लिया गया।जिसमें झारखंड सरकार की नीतियों का प्रचार प्रसार करते हुए आदिवासी पूर्व मुख्यमंत्री माननीय श्री हेमंत सोरेन जी की इडी की गिरफ्त से बाहर लाने हेतु जनसमर्थन प्राप्त किया जाए साथ ही साथ आम जनों की समस्याओं से भी रूबरू किया जाए। इस मौका पर उपाध्यक्ष रुहुल अमीन, बुदल यादव,बीस सूत्री उपाध्यक्ष नशीम अहमद,पाप्पू अंसारी, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष गाजी मण्डल,पलटू मण्डल, अरशद मण्डल, इक़बाल, जोशीमुद्दीन शेख, मुताहार शेख, जोशीम शेख, जुल्लार शेख, रिफाइल किस्कू, जनता किस्कू, निर्मला मुर्मू,अनीता मरांडी, बिनीता मरांडी,साबित्री मुर्मू,कालिदास सोरेन, योगेंद्र मुर्मू, मधु शेख, अबू शेख, नजरुल शेख,स्टेफन सोरेन,जाकिर शेख,नेकबूल शेख, सपटुल शेख, तौसीफ़ इक़बाल,मुबारक करीम,मजिबूर रहामन, साइमन मुर्मू,अजीम शेख, मालेक शेख,हसीबूल शेख, मधु शेख समेत सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।






