Search

October 27, 2026 12:13 pm

पाकुड़ की जर्जर सड़कों पर बीजेपी का हल्ला बोल, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन।

सड़क में गड्ढे नहीं इन गड्ढों में सड़क है, सड़क खोज कर चलिए जनाब, जिला अध्यक्ष।

पाकुड़-दुमका मुख्य मार्ग की बदहाल सड़कों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर मोर्चा खोल दिया। जिलाध्यक्ष अमृत पाण्डेय की अगुवाई में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपते हुए सुभाष चौक से रानीपुर मोड़, सुभाष चौक से रवींद्रनाथ चौक और वन चेक नाका से शहर कोल तक की सड़कों की दुर्दशा को तत्काल दुरुस्त करने की मांग की। ज्ञापन में बताया गया कि ये सड़कें न केवल बुरी तरह टूट चुकी हैं बल्कि बारिश के पानी और आसपास के गंदे जल के कारण सड़कों पर हर जगह कीचड़ और जलजमाव की स्थिति बनी हुई है। गड्ढों में पानी भरने से पैदल चलना मुश्किल हो गया है, वहीं दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह सड़क हादसों का अड्डा बन चुकी है। हर दिन टोटो पलटने, बाइक सवारों के गिरने और राहगीरों पर कीचड़ के छींटे पड़ने जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं। लोगों की मानें तो कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। बीजेपी ने आरोप लगाया कि पिछले एक साल से स्थानीय लोग और व्यवसायी लगातार प्रशासन से गुहार लगा रहे हैं लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। बरसात में यह सड़कें नाले का रूप ले लेती हैं और जगह-जगह जमा पानी के कारण गड्ढे नजर नहीं आते, जिससे दुर्घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। स्थिति भयावह और चिंताजनक है। आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिलाध्यक्ष अमृत पाण्डेय ने कहा कि अगर जल्द इन सड़कों की मरम्मत नहीं की गई और स्थायी समाधान नहीं निकाला गया तो भाजपा आंदोलन करने को मजबूर होगी। पार्टी ने चेतावनी दी है कि जनसमस्याओं की अनदेखी अब और बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!