Search

June 19, 2026 6:33 pm

जनसंख्या नियंत्रण कानून के मांग के समर्थन में उपयुक्त को सोपा गया ज्ञापन

सतनाम सिंह

पाकुड़।राष्ट्र व्यापी कार्यक्रम के तहत जनसंख्या नियंत्रण कानून के मांग के समर्थन में जनसंख्या समाधान फाउंडेशन पाकुड़ जिला के जिला अध्यक्ष हिसाबी राय के नेतृत्व में जनसंख्या समाधान फाउंडेशन का 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पाकुड़ जिला के उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरनवाल से उनके कार्यालय कक्ष में मिलकर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधि मंडल में फाउंडेशन के संरक्षक अनुग्राहित प्रसाद साह, महामंत्री सुरेंद्र प्रसाद भगत,प्रदेश उपाध्यक्ष विजय कुमार भंडारी, रामचंद्र साह,नरेंद्र प्रसाद साह, बहादुर मंडल,सुलेमान मुर्मू,भुटू कुनाई,दिनेश साहा मौजूद थे।
जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष हिसाबी राय ने बताया कि जनसंख्या नियंत्रण कानून के मांग के समर्थन में 23 राज्यों के 400 जिलों के संगठन के कार्यकर्ताओं के माध्यम से आम जनमानस द्वारा प्राप्त एक करोड़ बीस लाख हस्ताक्षर पत्रकों को लेकर 29 अक्टूबर 2023 को प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर कुच कर रहे लगभग 15000 लोगों को उत्तर प्रदेश-दिल्ली बॉर्डर पर दिल्ली जाने से रोकने और उसके बाद बलपूर्वक हटाए जाने के बाद जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अनिल चौधरी द्वारा प्रारंभ किए गए आमरण अनशन के समर्थन में आज हम लोगों ने भारत के प्रधानमंत्री को उपायुक्त पाकुड़ को मांग पत्र सौंपा है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!