Search

April 20, 2026 12:58 pm

अवैध परिवहन कर रहे दो ओवरलोड वाहन को खान निरीक्षक ने किया जप्त।

बजरंग पंडित

पाकुड़ बीते रात शुक्रवार को खान निरीक्षक सुबोध कुमार सिंह ने नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत प्यादापुर चेकनाका पर अवैध परिवहन कर रहे दो ओवरलोड वाहन को पकड़ा। वाहन हाइवा पर भारी मात्रा में पत्थर चिप्स लादकर ले जाया जा रहा था, पकड़े गए वाहनों में पहला वाहन संख्या WB59C8517 और दूसरा वाहन संख्या WB59B4267 है। माइनिंग इंस्पेक्टर सुबोध सिंह ने वाहनों को चेकनाका पर रोककर उनकी जांच की। जांच के दौरान दोनों वाहनों को ओवरलोड पाया गया, जिसके बाद उन्हें तुरंत रोक लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए माइनिंग इंस्पेक्टर ने नगर थाना पाकुड़ को इस बारे में सूचित किया। पुलिस को सूचना मिलने के बाद वाहनों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई। पकड़े गए वाहनों के चालक और दस्तावेजों की जांच की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह ओवरलोडिंग किसके आदेश पर और कहां ले जाई जा रही थी। खनन विभाग और पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से मामले की जांच की जा रही है। ओवरलोडिंग के खिलाफ यह कार्रवाई प्रशासन द्वारा सख्ती से उठाए गए कदमों का हिस्सा है। दोनों वाहनों को फिलहाल पुलिस की निगरानी में रखा गया है।इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए माइनिंग विभाग और पुलिस के बीच समन्वय से कार्रवाई की जा रही है। पुलिस और माइनिंग विभाग मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं।

img 20241130 wa00382632975263313532906

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!