Search

June 19, 2026 5:04 pm

पाकुड़ में गणतंत्र दिवस पर मंत्री आलमगीर आलम करेंगे ध्वजारोहण

गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर डीसी ने की बैठक, दिए कई निर्देश

सतनाम सिंह

पाकुड़: पाकुड़ जिले में गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया जाएगा. क्योंकि गणतंत्र दिवस पर स्थानीय विधायक सह राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम आरजे स्टेडियम में झंडोत्तोलन करेंगे। समारोह की तैयारियों को लेकर सोमवार को उपायुक्त मृत्युंजय कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय के सभागार में एक बैठक हुई. बैठक में सभी विभागों के पदाधिकारियों के अलावा पंचायत प्रतिनिधियों एवं शहर के गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया. बैठक में परेड पूर्वाभ्यास, मैराथन दौड़, प्रभातफेरी, झांकी आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन पर चर्चा की गयी.मुख्य समारोह स्थल रानी ज्योतिर्मयी स्टेडियम में आयोजित्त करने का निर्णय लिया गया. गणतंत्र दिवस को लेकर शहर शहित मुख्य समारोह स्थल की साफ सफाई, महापुरुषों की प्रतिमा का रंग रोगन आदि कराने का निर्देश प्रशासक नगर परिषद को दिया गया. बैठक में गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम की सफलता को लेकर कमिटी का भी गठन किया गया. वहीं सांस्कृतिक संध्या का कार्यक्रम केकेएम कॉलेज के लेक्चरर हॉल में आयोजित की जाएगी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!