आज खंडहर में तब्दील होकर बंद पड़ा मिशन हॉस्पिटल।
पहले विदेश से आकर डॉक्टर मरीज का इलाज करते थे। आज अड्डेबाजी का हब बना हुआ है
पिंटू मंडल
हिरणपुर। प्रखंड के अंतर्गत सुभाष चौक से बरहरवा की ओर जाने वाला मुख्य सड़क पर पड़ने वाले मिशन हॉस्पिटल, जो कभी पूरे पाकुड़ व साहिबगंज जिला, एवं पाकुर से सटे हुए बंगाल तक के मरीज आकर मिशन हॉस्पिटल में बेहतर इलाज करवा के जाते थे। सभी विभाग के अलग-अलग डॉक्टर उपस्थित रहते थे। एवं 24 घंटा डॉक्टर और नर्स की निगरानी में मरीज की देखभाल किया जाता था। जटिल से जटिल बीमारी का इलाज कम खर्च पर होता था। स्वस्थ से जुड़ी हुई सभी उपकरण उस समय उपलब्ध थे। स्थानीय लोगों से बात करने पर पता चला कि दो-तीन स्वास्थ्य कर्मी है, जो कभी कबार एक आध घंटा के लिए खोलते हैं, फिर बंद करके चले जाते हैं। सामान के रख रखाव के लिए भी किसी प्रकार की कोई व्यवस्था नहीं है, मौके पर उपस्थित लोगों ने बताया की आज भी लोग आस लगाए है कि अगर सुचारू रूप से रोज खुलने लगे डॉक्टर और नर्स की व्यवस्था पहले की तरह पहल किया जाए तो आसपास के क्षेत्र के लोगों को बेहतर इलाज के लिए कहीं बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगा। लोगों को बहुत राहत भी मिलेंगे, लोगों के मन में यह सवाल भी है इतनी बड़ी मिशन हॉस्पिटल व्यवस्थित ढंग से चलने के बावजूद भी धीरे-धीरे बंद क्यों हो गया। इसका जिम्मेदार कौन है?? आमजनों के मन में सवाल है स्थानीय विधायक: होते हुए भी क्षेत्रीय की जनता की ओर ध्यान नहीं दिया अगर ध्यान दिए होते तो आज ये मिशन हॉस्पिटल बंद नहीं होता। हिरणपुर की जनता का कहना है कि कभी भी विधानसभा में इस विषय में चर्चा नहीं किए नहीं आवाज़ उठाएं। जिनका खामियाजा क्षेत्र की जनता को भुगतना पड़ रहा है।





