Search

June 19, 2026 6:33 pm

विधायक दिनेश विलियम मरांडी ने किया 6 सड़को का शिलान्यास

अमर भगत

अमड़ापाड़ा ग्रामीण कार्य विभाग से स्वीकृत मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत अमड़ापाड़ा प्रखंड क्षेत्र में 6 सड़क 1 कालाझोर से भिलाई तक, 2 पीडब्लूडी से जब्जितपुर तक,3 सलपतरा स्कूल से बूढ़ीडिब्बा तक,4 अमीरजोला से कोलकीपाड़ा पहाड़िया होते हुए हरिसपुर सीमा तक, 5 तिलयपाड़ा पहाड़, 6 तिलयपाड़ा पहाड़ से डंगापाड़ा तक निर्माण कार्य का लिट्टीपाड़ा विधानसभा विधायक दिनेश विलियम मरांडी ने विधिवत शिलान्यास किया। और ग्रामीणों से रूबरू हो कहा इस योजना से क्षेत्र के ग्रामीणों को बहुत लाभ मिलेगा। पक्की सड़क बनने से इलाके के लोगों को हाट, बाजार , ब्लॉक आने जाने में सुविधा होगी, लोगों की जनभावना और आवागमन की समस्या को देखते हुए मैंने सड़क स्वीकृत करवाया और आज सड़क का शिलान्यास कर दिया गया । उन्होंने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री ग्रामीण क्षेत्र के विकास और लोगों को आवागमन की सुविधा हो इसके लिए वह हमेशा तत्पर और गंभीर रहते हैं। सरकार चुनाव में जनता से किए वादे को पूरा करने की दिशा में काम कर रही है। जिसे आप देख सकते है। मौके पर शिलान्यास कार्यक्रम में सहायक अभियंता विजय कुमार सिंह,अभियंता शंकर शाह , जिला उपाध्यक्ष अशोक भगत, लड्डू भगत सहित झामुमो के कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!