Search

July 31, 2026 11:49 am

विधायक ने किया बहु प्रतीक्षित सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास

आजादी के बाद पहली बार बन रही है सड़क।

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): विधायक हेमलाल मुर्मू ने शनिवार को पाडेरकोला गांव में बहु प्रतीक्षित सड़क निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। ग्रामीण कार्य विभाग के तहत मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत 2.350 किमी लम्बी सड़क का निर्माण 1.39 करोड़ लागत से किया जाएगा। आजादी के बाद से यह सड़क का निर्माण नही किया गया था। आदिवासी बाहुल्य इस पथ से पाडेरकोला सहित धनियामारा व गम्हरिया गांव तक को जोड़ती है।विधायक के आगमन पर आदिवासी महिलाओं ने परम्परागत रूप से स्वागत किया। विधायक ने नारियल फोड़कर इसका शिलान्यास किया। उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए विधायक ने कहा कि झारखंड में हेमन्त सोरेन की सरकार विकास पथ पर अग्रसर है। राज्य में सड़क व पुल की जाल बिछा दी है। जनमन योजना के तहत 36 सड़के व 33 पुल का निर्माण होने जा रहा है।डीएमएफटी मद से दर्जनों की संख्या में सड़के बन रही है। पानी की समस्या को लेकर कहा कि ड्राई जोन में डीप बोरिंग को लेकर दो वाहन क्षेत्र में कार्य कर रही है।जहां 1000 फिट तक बोरिंग की जाएगी। क्षेत्र के सखी मण्डल दीदियों को जनरेटर उपलब्ध कराई जाएगी , जिससे कि पानी की समस्या से निजात मिल सके। वही पुराने चापानलों को भी मरम्मती कार्य की जा रही है। उन्होंने आगे कहा कि महिला सम्मान योजना के तहत जल्द ही दो माह की 5000 रुपये की राशि आपके बैंक खाते में जमा होगी। आप सभी शिक्षा की महत्व को समझे। अपने अपने बच्चों को शिक्षा दे। इस प्रतिस्पर्धा युग मे शिक्षा की काफी महत्व है। उन्होंने उपस्थित अभियंताओं को निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो। इसमे किसी प्रकार की लापरवाही न हो। समय सीमा के अंदर निर्माण कार्य पूर्ण करें। इस अवसर पर झामुमो प्रखण्ड अध्यक्ष इसहाक अंसारी , रंजन साहा , मुखिया बाले मरांडी , पस सदस्य बबलू मुर्मू , सहायक अभियंता प्यारे लाल मरांडी , चन्दन सिंह आदि उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!